Lucknow News: डिंपल यादव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
Lucknow News: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की अभद्र टिप्पणी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान आया है। राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए सवाल उठाया है कि अखिलेश अपनी पत्नी के हक में आवाज़ क्यों नहीं उठा रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने डिंपल यादव पर हुई आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखिलेश यादव शादी के सात फेरों के सातों वचन नहीं निभा रहे हैं, इसलिए अपनी पत्नी के हक में आवाज नहीं उठा रहे हैं।

डिंपल ने निभाया पत्नी धर्म
राजभर ने आगे कहा कि डिंपल यादव ने पत्नी धर्म निभाते हुए मणिपुर का मुद्दा उठाया, लेकिन अखिलेश यादव मुसलमानों के वोट के कारण उस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सपा की ‘पीडीए पाठशाला’ पर भी तीखा पलटवार किया। राजभर ने पीडीए पाठशाला को लेकर कहा कि जब शिक्षा में सुधार की जरूरत थी, तब उसको खराब किया गया, निजीकरण को बढ़ावा दिया गया और अब नया शिगूफा छोड़ा है। सपा की पीडीए पाठशाला सिर्फ कुछ दिन का फोटो सेशन है, ये एक ड्रामा है।
यूपी में बिजली मंत्री को लेकर चल रहे विवाद पर राजभर ने कहा कि उनकी (बिजली मंत्री की) नहीं सुनी जा रही होगी, इसलिए ऐसा कह रहे होंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विभाग को लेकर सजग हैं और मीटिंग लेकर व्यवस्था सुधारने में लगे हैं।
Also Read: 1 अगस्त से UPI में होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, बैलेंस चेक से लेकर ऑटोपे तक सब बदल जायेगा

