जौनपुर में खुलेआम दबंगई, भीड़ में युवक ने की फायरिंग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Sandesh Wahak Digital Desk: जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुंदर नगर में आपसी विवाद के दौरान जमकर मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दबंग युवक ने भीड़ के बीच में खुलेआम फायरिंग कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

घटना के वक्त मौके पर पुलिस मौजूद नहीं थी और किसी भी स्थानीय थाने को इसकी भनक तक नहीं लगी।

लेकिन फायरिंग का वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले में कार्रवाई शुरू हुई।

पुलिस की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि:

“घटना को गंभीरता से लिया गया है। इस मामले में 8 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही सभी को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।”

इलाका तनावपूर्ण, पुलिस तैनात

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियातन सुंदर नगर और आसपास के क्षेत्रों में फोर्स की तैनाती कर दी है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े फायरिंग और पुलिस की गैर-मौजूदगी को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर दबंगों को ऐसी खुली छूट कैसे मिली?

रिपोर्ट- दीपक सिंह

Also Read: बलरामपुर में साइबर ठगी रैकेट का पर्दाफाश, 1.36 अरब रुपये से ज़्यादा की धोखाधड़ी; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.