ऑपरेशन चक्रव्यूह: वाराणसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दबोचा गया वांछित लुटेरा
Sandesh Wahak Digital Desk: वाराणसी पुलिस को ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार को सिगरा थाना पुलिस ने लहरतारा रेलवे क्रॉसिंग के पास मुठभेड़ के दौरान लूट व स्नैचिंग के वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान रोनू पुत्र भोनू (उम्र 23 वर्ष, निवासी खरबूजा शहीद, थाना कैंट) के रूप में हुई है।
घटना का विवरण
19 अगस्त को रोडवेज से दुर्गाकुंड जा रही एक महिला के गले से अज्ञात युवक द्वारा पीलर नंबर 54 के पास झपट्टा मारकर पीली धातु का लाकेट लूट लिया गया था। इस संबंध में थाना सिगरा पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस को 23 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। सिगरा पुलिस ने लहरतारा क्रॉसिंग के पास चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में घायल होकर धर लिया गया।
बरामदगी और आरोप
पुलिस ने अभियुक्त के पास से
-
लूटा गया पीली धातु का लॉकेट।
-
एक देशी तमंचा (.315 बोर)।
-
एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया।
पूछताछ में आरोपी ने लूट की वारदात स्वीकार की और बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस पर फायरिंग की थी।
आरोपी तमंचे का कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका, जिसके बाद उस पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया।
दर्ज मुकदमे
-
मु.अ.सं. 0302/2025, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस, थाना सिगरा।
-
मु.अ.सं. 0309/2025, धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सिगरा।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
-
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र
-
उपनिरीक्षक पुष्कर दुबे
-
उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार बंधु
-
तथा अन्य पुलिसकर्मी
इस पूरी कार्रवाई को पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है, और उसके आपराधिक इतिहास की जांच भी की जा रही है।
Also Read: Bareilly News: गोकशी करने वाले 4 बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक सिपाही भी घायल

