झारखंड से बरेली तक अफीम की तस्करी: ANTF ने 23 लाख की अफीम के साथ 2 तस्करों को दबोचा
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की बरेली यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण
दिनांक 22 फरवरी 2026 को ANTF यूनिट बरेली और थाना कैण्ट की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर जुए की पुलिया (लाल फाटक से त्रिशूल तिराहा मार्ग) पर घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
बरामद सामान
अफीम: 4.5 किलोग्राम (कीमत ₹23 लाख)
नकदी: 5,300/- रुपये
अन्य: 01 मोबाइल फोन और 01 रेलवे टिकट।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
शिव कुमार: निवासी ग्राम मिर्जापुर सिरसवा, थाना बिनावर, जिला बदायूँ।
बाबूलाल दांगी: निवासी ग्राम नवाडीह, थाना पत्थलगड्डा, जिला चतरा, झारखंड।
पूछताछ में बड़ा खुलासा: झारखंड-यूपी-पंजाब कनेक्शन
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि बाबूलाल दांगी झारखंड से अफीम लाकर शिव कुमार को देता था। शिव कुमार इस अफीम को बदायूँ में उन ग्राहकों को सप्लाई करता था जो विशेष रूप से पंजाब से आते थे। अफीम की बिक्री से होने वाले मोटे मुनाफे को दोनों आपस में बांट लेते थे। रविवार को वे माल की सप्लाई देने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कैण्ट, बरेली पर मु0अ0सं0 85/2026 के अंतर्गत धारा 8/18 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
Also Read: UP पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: मुठभेड़ में दो 25-हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट और चोरी का खुलासा

