BSF में स्पोर्ट्स कोटे से सीधी भर्ती का मौका, नोटिफिकेशन जारी

Sandesh Wahak Digital Desk: मैदान में देश का नाम ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों के लिए बॉर्डर सुरक्षा बल यानी BSF ने एक बड़ा मौका देने की घोषणा की है। बीएसएफ (BSF) ने खेल कोटे से कांस्टेबल पद पर सीधी भर्ती निकालने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 549 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती खास तौर पर उन खिलाड़ियों के लिए है जिन्होंने नेशनल या इंटरनेशनल लेवल की मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया हो या पदक हासिल किया हो। कुल 540 पदों पर खेल कोटे से सीधी भर्ती की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति अस्थायी आधार पर की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

बीएसएफ (BSF) की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल रखी गई है। उम्मीदवार घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। 15 जनवरी के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस भर्ती में एथलेटिक्स के 103 पद रखे गए हैं। कुश्ती फ्री स्टाइल में 31 पद और ग्रेको रोमन में 20 पद निर्धारित किए गए हैं। स्वीमिंग में 31 पद, वॉलीबॉल में 29 पद, वेट लिफ्टिंग में 24 पद और जूडो में 21 पद शामिल हैं। फुटबॉल में 21 पद, क्रॉस कंट्री में 21 पद, बॉक्सिंग में 30 पद और साइक्लिंग में 16 पद रखे गए हैं। कराटे के 15 पद, वुशु के 15 पद, हैंडबॉल के 15 पद, ताइक्वांडो के 14 पद, जिम्नास्टिक के 12 पद, हॉकी के 10 पद और योगा के 10 पद भी इस भर्ती में शामिल हैं। इसके अलावा भी कई अन्य खेलों के पद रखे गए हैं।

BSF

कौन कर सकता है BSF के लिए आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना जरूरी है। साथ ही खिलाड़ी ने ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, विश्व चैंपियनशिप, राष्ट्रीय या जूनियर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो या पदक जीता हो। बीएसएफ ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी खिलाड़ी ने एक ही प्रतियोगिता में एक से ज्यादा पदक हासिल किए हैं तो मूल्यांकन सबसे बड़े पदक के आधार पर ही किया जाएगा।

उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2025 को 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक मासिक वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया और फिजिकल टेस्ट

इस भर्ती में चयन के दौरान फिजिकल टेस्ट, स्पोर्ट्स स्किल जांच, डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। पुरुषों और महिलाओं के लिए न्यूनतम लंबाई और अन्य शारीरिक मानक अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। बीएसएफ ने टैटू को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं और उन्हीं नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों का परीक्षण किया जाएगा।

 

Also Read: Barabanki News: संपत्ति विवाद रालोद नेता को सगे भतीजे ने मारी गोली, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.