Hardoi News: स्कूल में गैस रिसाव से 16 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, DM-SP ने दिए जांच के निर्देश

Hardoi News: हरदोई जिले के संडीला कस्बे में आज एक बड़ी और चिंताजनक घटना सामने आई, जहाँ एक निजी स्कूल में गैस लीक होने के कारण 16 से अधिक बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गैस इतनी जहरीली थी कि बच्चों को साँस लेने में भारी दिक्कत, खांसी और उल्टी होने लगी, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया और भगदड़ जैसे हालात बन गए। यह मामला संडीला तहसील के सामने स्थित लायंस पब्लिक स्कूल का है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, स्कूल शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला और 15 से अधिक प्रभावित बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनते ही अभिभावक बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर जमा हो गए, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

DM और SP ने किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही ज़िला प्रशासन तुरंत हरकत में आया। हरदोई पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस घटना की पुष्टि की। जिलाधिकारी (DM) ने मीडिया से बात करते हुए बताया, हमने मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों से जानकारी ली है। लगभग 16 छात्राएँ थीं, जिनकी तबीयत बिगड़ी। एक बच्ची को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। अस्पताल के बाद हम स्कूल जाएँगे और जाँच पड़ताल के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।”

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (SP) ने स्वयं चिकित्सालय पहुँचकर बच्चों से मुलाकात की और चिकित्सकों को उनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने गैस रिसाव के स्रोत और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जाँच शुरू कर दी है।

Also Read: लखनऊ: बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 4 शातिर चोर गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.