राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुरू किया पशुपालन पखवाड़ा, गौशाला में गायों को खिलाया गुड़-रोटी

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आज से प्रदेश में पशुपालन पखवाड़ा (23 जनवरी से 06 फरवरी 2026) का आगाज हो गया है। इस खास अवसर पर राज्यपाल ने जन भवन स्थित गौशाला पहुंचकर खुद गायों की सेवा की और समाज को जीव-दया का संदेश दिया।

पखवाड़े के पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गौशाला का दौरा किया। उन्होंने अपने हाथों से गायों को गुड़ और रोटी खिलाई। इस दौरान उन्होंने राजभवन के समस्त स्टाफ को निर्देशित किया कि वे केवल आज ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से गायों को रोटी और गुड़ खिलाने की आदत डालें।

Animal Husbandry Fortnight

राज्यपाल ने गौशाला का बारीकी से निरीक्षण किया और ठंड के मौसम में पशुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने गायों के लिए लगाए गए गर्म पानी के गीजर और चारा स्थल का जायजा लिया। राज्यपाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गाय के छोटे बछड़ों को बांधकर न रखा जाए, बल्कि उनके स्वतंत्र रूप से घूमने (विचरण) की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने पानी के हौज (कुंड) की सफाई देखी और पूरे परिसर को स्वच्छ व संक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए।

Also Read: Turkman गेट हिंसा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जमानत रद्द

Get real time updates directly on you device, subscribe now.