ऑपरेशन ब्लू स्टार एक बड़ी गलती थी, पी. चिदंबरम बोले- इंदिरा गांधी को चुकानी पड़ी थी इसकी क़ीमत
Sandesh Wahak Digital Desk: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर एक बड़ा और विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने इस सैन्य कार्रवाई को एक बड़ी गलती करार दिया और कहा कि इसकी क़ीमत तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। चिदंबरम हिमाचल प्रदेश के कसौली में आयोजित खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्टिवल में बोल रहे थे।
चिदंबरम ने स्वीकार किया कि वह मानते हैं कि ऑपरेशन ब्लू स्टार एक ग़लत तरीका था। उन्होंने कहा, सभी आतंकवादियों को वहाँ से निकालने और पकड़ने का कोई और तरीका हो सकता था। लेकिन ऑपरेशन ब्लू स्टार ग़लत तरीका था, मैं मानता हूँ कि इंदिरा गांधी को उस गलती की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
#WATCH | कसौली, सोलन, हिमाचल प्रदेश: पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा, "… यहां किसी भी सैन्य अधिकारी का अनादर नहीं है, लेकिन वह (ब्लू स्टार) स्वर्ण मंदिर को पुनः प्राप्त करने का गलत तरीका था। कुछ साल बाद, हमने सेना को बाहर रखकर स्वर्ण मंदिर को पुनः प्राप्त… pic.twitter.com/83oNE4I3XQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2025
हालांकि, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह सिर्फ़ इंदिरा गांधी का फैसला नहीं था। उन्होंने कहा, वह गलती सेना, पुलिस, खुफिया विभाग और सिविल सेवा का मिला-जुला फैसला था। आप केवल श्रीमती गांधी को ही दोष नहीं दे सकते। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनका किसी भी सैन्य अधिकारी के प्रति कोई अनादर नहीं है, लेकिन उन्होंने अपनी बात पर जोर दिया कि स्वर्ण मंदिर को फिर से वापस लेने का यह सही तरीका नहीं था।
उन्होंने कहा, ऑपरेशन ब्लू स्टार स्वर्ण मंदिर पर फिर से कब्ज़ा पाने का ग़लत तरीका था। कुछ साल बाद, हमने सेना को बाहर रखकर स्वर्ण मंदिर को पुनः प्राप्त करने का सही तरीका दिखाया। चिदंबरम ने यह भी कहा कि अब पंजाब की असली समस्या खालिस्तान या अलगाववाद का राजनीतिक नारा नहीं है, जो लगभग खत्म हो चुका है, बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति है।
Also Read: गाजियाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से की चेन स्नैचिंग, पुलिस ने शुरू की तलाश

