Varanasi News: पद्म विभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र की तबीयत बिगड़ी, आयुष मंत्री ने जाना हाल

Varanasi News: देश के जाने-माने शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नू लाल मिश्र की तबीयत गंभीर होने के बाद उन्हें बीएचयू (BHU) के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती कराया गया है। वे फिलहाल आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा

उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बीएचयू अस्पताल पहुंचकर पंडित छन्नू लाल मिश्र के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। इस दौरान, उन्होंने पंडित जी की बेटी डॉ. नम्रता मिश्र और डॉ. अजीत सहगल से मुलाकात कर राज्य सरकार की तरफ से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को पंडित जी के इलाज और देखभाल में कोई कमी न रखने के निर्देश दिए। डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि पंडित छन्नू लाल मिश्र सिर्फ काशी ही नहीं, बल्कि पूरे देश की महान सांस्कृतिक धरोहर हैं।

पंडित छन्नू लाल मिश्र 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक भी रह चुके हैं। संगीत जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें 2010 में पद्म भूषण और 2021 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

रिपोर्ट: मदन मुरारी पाठक

 

Also Read: Unnao News: पशु चिकित्सालयों में लाखों का घपला! जांच समिति की निष्क्रियता पर उठे सवाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.