Pahalgam Attack: राहुल गांधी ने CM उमर अब्दुल्ला से की मुलाकात, एलजी के साथ भी करेंगे बैठक
Sandesh Wahak Digital Desk: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और उनसे पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के मामले पर चर्चा की। इसके साथ ही एलजी के साथ भी बैठक करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि गांधी ने अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे पहले, कांग्रेस नेता गांधी ने यहां सेना के अस्पताल में घायल पर्यटकों से बातचीत की। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस सांसद गांधी ने व्यापार संगठनों और पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों तथा छात्र नेताओं से भी मुलाकात की। गांधी आज दिन में मीडियाकर्मियों से भी बातचीत कर सकते हैं।
Also Read: CM योगी ने लाखों कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, यूपी आउटसोर्स सेवा निगम के गठन का निर्देश

