पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर ने दी गीदड़भभकी, कहा- हमारे हथियार बदल देंगे भारत का भूगोल

Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने एक बार फिर भारत को सीधे तौर पर गीदड़भभकी दी है। मुनीर ने पाकिस्तान आर्मी की पासिंग आउट परेड में अपने एक भाषण के दौरान कहा कि अगर किसी दुश्मन ने उनके देश पर हमले का दुस्साहस किया तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा, जिसे भारत कभी भूल नहीं पाएगा। मुनीर ने धमकी देते हुए कहा, पाकिस्तान के हथियार अब भारत का भूगोल बदल देंगे।

भारत को परमाणु हथियारों की सीधी चेतावनी

जनरल मुनीर ने भारतीय सेना को चेतावनी और सलाह देते हुए कहा, मैं भारत की सेना को सलाह और चेतावनी देता हूँ कि परमाणु देशों के बीच युद्ध की कोई जगह नहीं है। इसलिए कोर मुद्दों को अंतर्राष्ट्रीय नियमों के तहत बातचीत के साथ हल कर लें… और यह बातचीत बराबरी एवं इज़्ज़त के साथ होनी चाहिए। मुनीर ने आगे भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि हम तुम्हारे भाषणों से नहीं डरेंगे और निम्न स्तर की उकसावे वाली कार्रवाई पर करारा जवाब देंगे।

पाकिस्तानी आर्मी चीफ का यह बयान भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान की बौखलाहट को दर्शाता है। यह ऑपरेशन मई में पहलगाम हमले के जवाब में किया गया था, जहाँ भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर 9 प्रमुख आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमला किया था, जिसमें 100 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए थे।

इसके बाद, जब पाकिस्तान ने पलटवार करने की कोशिश की, तो भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में 11 सैन्य बेस तबाह कर दिए, जिसमें पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई और कई फ़ाइटर जेट मार गिराए गए थे। जनरल मुनीर ने अपने भाषण में भारत पर पाकिस्तान को अस्थिर करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही, उन्होंने अफ़गान धरती का इस्तेमाल करने वाले सभी “प्रॉक्सी” (छद्म संगठनों), जिसका स्पष्ट संदर्भ तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से था, उन्हें धूल में मिला देने की चेतावनी भी दी।

Also Read: Lucknow News: डिफेंस लैंड के लिए दिल खोलकर जमीन देगा यूपी: CM योगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.