Pakistan Airstrike: काबुल में एयरस्ट्राइक से भारी तबाही, 400 मौतों पर क्रिकेटर राशिद खान का छलका दर्द
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: अफगानिस्तान की राजधानी Kabul में सोमवार रात हुए कथित पाकिस्तानी हवाई हमले ने बड़ी त्रासदी को जन्म दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात करीब 9 बजे हुए इस एयरस्ट्राइक में एक अस्पताल निशाना बन गया, जिसमें लगभग 400 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 250 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी तालिबान के प्रवक्ता और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई है। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है, वहीं अफगानिस्तान के क्रिकेटरों ने भी इस पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर Rashid Khan ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि काबुल में एयरस्ट्राइक के कारण नागरिकों की मौत की खबरें बेहद दुखद हैं।
उन्होंने कहा कि नागरिकों के घरों, शैक्षणिक संस्थानों या चिकित्सा ढांचे को निशाना बनाना—चाहे जानबूझकर हो या गलती से—युद्ध अपराध की श्रेणी में आता है।
राशिद खान ने आगे लिखा कि पवित्र रमज़ान के महीने में मानव जीवन के प्रति इस तरह की अनदेखी बेहद चिंताजनक है और इससे समाज में नफरत और विभाजन बढ़ सकता है।
उन्होंने United Nations और मानवाधिकार संगठनों से इस घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस कठिन समय में अफगान जनता के साथ खड़े हैं।
वहीं अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर Mohammad Nabi ने भी इस हमले पर दुख जताया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि अस्पताल पर हुआ यह हमला बेहद दर्दनाक है, जहां इलाज कराने आए लोग भी इसकी चपेट में आ गए।
नबी ने भावुक शब्दों में लिखा कि अस्पताल के बाहर माताएं अपने बेटों का इंतजार करती रहीं, लेकिन रमज़ान की पवित्र रात में उनकी ज़िंदगियां खत्म हो गईं। उन्होंने इस घटना को इंसानियत के लिए गहरा आघात बताया।
यह घटना क्षेत्र में बढ़ते तनाव और मानवीय संकट को एक बार फिर उजागर करती है।
Also Read: Lucknow News: कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
Get real time updates directly on you device, subscribe now.