जर्मनी में पाक सेना प्रमुख को सुरक्षाकर्मी ने म्यूनिख सम्मेलन के गेट पर रोका, पहचान पत्र दिखाने के बाद मिली एंट्री
Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान के ताकतवर सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर इन दिनों जर्मनी के दौरे पर हैं, जहाँ वे प्रतिष्ठित म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (MSC) में हिस्सा लेने पहुँचे थे। लेकिन सम्मेलन स्थल के प्रवेश द्वार पर उन्हें एक ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा, जिसकी उम्मीद शायद उन्होंने नहीं की होगी। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें एक सामान्य प्रतिभागी की तरह रोककर उनका पहचान पत्र (ID Card) दिखाने को कहा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और खबरों के मुताबिक, जब जनरल मुनीर गेट पर पहुँचे, तो एक महिला सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें टोकते हुए कहा- रुको, तुम्हारा पहचान पत्र कहाँ है? कृपया इसे पलटकर दिखाएं। पाकिस्तान में असीम शक्ति रखने वाले सेना प्रमुख ने बिना किसी विरोध के आदेश का पालन किया, अपनी पहचान दिखाई और उसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति मिली। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में यह एक सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया है, लेकिन जनरल मुनीर के पद और रुतबे को देखते हुए यह वाकया चर्चा का विषय बन गया।
इस घटना का वीडियो जैसे ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आया, प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। आलोचकों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह घटना दिखाती है कि वैश्विक मंच पर पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व की पहचान कितनी सीमित है। पूर्व पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी और टिप्पणीकार आदिल राजा ने तंज कसते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर उन्हें कोई नहीं जानता। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मुनीर को गेटकीपरों तक को विनम्रतापूर्वक अपना परिचय देना पड़ रहा है।
UPDATE!!
Field Marshal Army Chief Asim Munir arrives for Munich Security Conference in Germany pic.twitter.com/v4PQpW4z77— HTN World (@htnworld) February 14, 2026
जर्मनी की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन
मुनीर की इस यात्रा का विरोध केवल गेट तक सीमित नहीं रहा। सम्मेलन स्थल के बाहर कई राजनीतिक समूहों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। जर्मनी स्थित सिंधी राष्ट्रवादी संगठन जेय सिंध मुत्तहिदा महाज ने म्यूनिख सम्मेलन में असीम मुनीर को आमंत्रित किए जाने की कड़ी निंदा की और बैनर-पोस्टर के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।
Also Read: ईशान किशन की शादी तय! इस करोड़पति मॉडल संग 7 फेरे की चर्चा तेज

