BLA के सामने पाकिस्तानी सैनिकों ने टेके घुटने, 7 जवानों को बंधक बनाकर दिया अल्टीमेटम

Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिन्होंने जनरल असीम मुनीर की सेना और शहबाज शरीफ सरकार की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने उनके लड़ाकों के सामने घुटने टेक कर सरेंडर कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों ने पाकिस्तानी सेना के अजेय होने के दावों की कलई खोल दी है।

बीएलए के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि उनके लड़ाकों ने एक हालिया सैन्य ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान सेना के 7 जवानों को युद्धबंदी (POW) बना लिया है। संगठन ने पाकिस्तान सरकार को अगले 7 दिनों का कड़ा अल्टीमेटम दिया है। जेलों में बंद बलूच राजनीतिक कैदियों और लापता किए गए व्यक्तियों की तत्काल रिहाई। यदि 7 दिनों के भीतर मांगें नहीं मानी गईं, तो इन सैनिकों पर ‘बलूच नेशनल कोर्ट’ में मुकदमा चलाया जाएगा और उन्हें मौत की सजा दी जा सकती है।

वीडियो में आर्मी चीफ से गुहार लगाते सैनिक

बीएलए द्वारा जारी एक वीडियो में बंधक बनाए गए सैनिक बेहद डरे हुए नजर आ रहे हैं। वे वीडियो के माध्यम से अपने आर्मी चीफ असीम मुनीर से अपील कर रहे हैं कि उनकी जान बचाने के लिए लड़ाकों की सभी शर्तें मान ली जाएं। इस वीडियो ने पाकिस्तान के आम नागरिकों और सैनिकों के परिवारों के बीच गुस्से और चिंता को बढ़ा दिया है।

आजादी की जंग और पुराना इतिहास

बलूचिस्तान में यह संघर्ष दशकों पुराना है। बीएलए का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना बलूच लोगों पर अत्याचार कर रही है और उनके संसाधनों का दोहन किया जा रहा है।

2025 का जिक्र: इससे पहले 2025 में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक मामले में भी बीएलए ने सैकड़ों यात्रियों को बंधक बनाया था। तब पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन ग्रीन बोलन चलाया था, लेकिन उस दौरान भी भारी हिंसा हुई थी।

Also Read: Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस पर SGPGI निदेशक ने साइकिल चलाकर बढ़ाया बच्चों का हौसला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.