UN में फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, कश्मीर पर रच रहा था साजिश, अमेरिका-फ्रांस ने दिखाया आईना

Sandesh Wahak Digital Desk: संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पाकिस्तान अपनी पुरानी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर उसने कश्मीर को लेकर एक घटिया साजिश रचने की कोशिश की, लेकिन इस बार भी उसे मुंह की खानी पड़ी। दरअसल, कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने कड़े शब्दों में निंदा की और आतंकियों को सजा दिलाने की बात कही।

अमेरिका-फ्रांस देशों ने किया पाकिस्तान का विरोध

हालांकि, इस मौके का फायदा उठाकर पाकिस्तान ने कश्मीर को एक ‘विवादित क्षेत्र’ के रूप में पेश करने की कोशिश की, जिसे भारत ने सख्ती से खारिज कर दिया। भारत के विरोध के साथ-साथ अमेरिका और फ्रांस जैसे प्रमुख देशों ने भी पाकिस्तान के इस कदम का खुलकर विरोध किया और भारत का समर्थन किया। इससे पाकिस्तान की चाल पूरी तरह नाकाम हो गई और अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर से उसकी किरकिरी हुई।

पाकिस्तान ने दशकों से करते आ रहा आतंकवाद का समर्थन – भारत

भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसके रक्षा मंत्री खुद मान चुके हैं कि पाकिस्तान ने दशकों तक आतंकवाद को समर्थन दिया है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि पाकिस्तान एक ‘दुष्ट राज्य’ के रूप में कार्य कर रहा है जो क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डाल रहा है।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में यह टकराव न केवल दोनों देशों बल्कि पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी हो सकता है।

Also Read: भारत के सख्त तेवर से डरा पाकिस्तान, सीमा पर तैनात किए रडार सिस्टम और फाइटर जेट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.