T20 World Cup विवाद में पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ, PCB ने ICC को लिखा पत्र
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की अहम बोर्ड मीटिंग से ठीक पहले सियासी हलचल तेज हो गई है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के रुख का समर्थन करते हुए ICC को औपचारिक पत्र लिखा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, PCB ने अपने ईमेल में कहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का भारत में मैच न खेलने का फैसला सही है। इस पत्र की कॉपी ICC बोर्ड के सभी सदस्यों को भी भेजी गई है।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब BCCI के निर्देश के बाद IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वाड से रिलीज कर दिया।
इसके बाद बांग्लादेश ने फरवरी-मार्च 2026 में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से इनकार कर दिया।

बांग्लादेश के सभी ग्रुप मैच भारत में निर्धारित हैं, लेकिन BCB ने 4 जनवरी को ICC को ईमेल भेजकर मांग की कि उसके मुकाबले भारत से हटाकर श्रीलंका में कराए जाएं।
इसके पीछे बांग्लादेश ने ‘सुरक्षा चिंताओं’ का हवाला दिया। हालांकि, ICC ने इन आशंकाओं को आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया था।
ICC और BCB के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। बांग्लादेश भारत में खेलने से इनकार पर अड़ा हुआ है।
पिछले सप्ताह ढाका में ICC प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में भी BCB अधिकारियों ने अपना रुख नहीं बदला।
रिपोर्ट के अनुसार, ICC ने बांग्लादेश को 21 जनवरी, 2026 तक अंतिम फैसला लेने की समय-सीमा दी थी। इसके बाद ICC बोर्ड अपनी बोर्ड मीटिंग में इस पूरे मामले पर अंतिम निर्णय ले सकता है।
अब पाकिस्तान के समर्थन के बाद यह मुद्दा और ज्यादा संवेदनशील हो गया है, जिस पर पूरी क्रिकेट दुनिया की नजर टिकी हुई है।
Also Read: IPL 2026 से पहले BCCI की मेगा डील, गूगल की AI कंपनी देगी हर साल 90 करोड़ रुपये
Get real time updates directly on you device, subscribe now.