IPL 2026 में इस खिलाड़ी के खेलने से बौखलाया पाकिस्तान, लगेगा इतने साल का बैन

Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के आगाज़ से पहले पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है।

जिम्बाब्वे के तेज़ गेंदबाज़ Blessing Muzarabani ने PSL छोड़कर Indian Premier League 2026 में खेलने का फैसला लिया है।

इस निर्णय से Pakistan Cricket Board (PCB) नाराज़ बताया जा रहा है और खिलाड़ी पर कड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।

मुजरबानी को PSL की टीम Islamabad United ने शमार जोसेफ की जगह अपने स्क्वॉड में शामिल किया था। वह PSL 2026 में तीन बार की चैंपियन टीम के लिए खेलने वाले थे।

हालांकि, ICC Men’s T20 World Cup 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद हालात बदले। टूर्नामेंट में 6 मैचों में 13 विकेट (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट सहित) लेने के बाद Kolkata Knight Riders (KKR) ने उन्हें IPL के लिए साइन कर लिया।

KKR ने जनवरी में बांग्लादेश के Mustafizur Rahman को रिलीज़ किया था और उनकी जगह मुजरबानी को टीम में शामिल किया। PSL का अनुबंध छोड़कर IPL चुनने से PCB नाराज़ है।

Blessing Muzarabani

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PCB कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है और मुजरबानी पर PSL में एक साल के बैन की सिफारिश हो सकती है।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

यह लगातार दूसरा साल है जब कोई विदेशी खिलाड़ी PSL छोड़कर IPL का रुख करता दिखा है। पिछले सीज़न में Corbin Bosch ने PSL छोड़कर Mumbai Indians जॉइन किया था, जिसके बाद PSL ने उन्हें एक सीज़न के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।

इसी तर्ज पर मुजरबानी के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

मुजरबानी का करियर

ब्लेसिंग मुजरबानी जिम्बाब्वे के सफल तेज़ गेंदबाज़ों में गिने जाते हैं। वह अब तक 89 T20I मैचों में 106 विकेट ले चुके हैं। यह उनका लगातार दूसरा IPL सीज़न होगा।

पिछले साल वह Royal Challengers Bengaluru का हिस्सा थे, हालांकि उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया था।

Also Read: The Hundred 2026: मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक पर बरसा पैसा, बर्मिंघम फीनिक्स ने करोड़ों में किया साइन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.