अमेरिका में बड़े हमले की साज़िश नाकाम, पाकिस्तानी मूल का युवक मास शूटिंग की योजना में गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका में एक पाकिस्तानी मूल के प्रवासी को सामूहिक गोलीबारी (मास शूटिंग) की गंभीर साज़िश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 25 वर्षीय आरोपी की पहचान लुकमान खान के रूप में हुई है, जो डेलावेयर यूनिवर्सिटी का छात्र था। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, लुकमान के पास से भारी मात्रा में हथियार, बुलेटप्रूफ जैकेट और एक हस्तलिखित मेनिफेस्टो बरामद हुआ है, जिसमें सबको मार डालो (kill all) और शहादत हासिल करने की बातें लिखी गई थीं।

लुकमान खान को 24 नवंबर की रात को गिरफ्तार किया गया। वह एक पार्क में अपने पिकअप ट्रक में मौजूद था। पुलिस को संदेह हुआ और उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अधिकारियों को जो कुछ मिला, उसे देखकर वे सकते में आ गए।

गाड़ी से मिला हथियारों का जखीरा

पुलिस को लुकमान के वाहन से एक .357 कैलिबर ग्लॉक हैंडगन मिली, जिसमें 27 राउंड की मैगजीन लगी थी। इसमें माइक्रोप्लास्टिक कन्वर्जन ब्रेस किट भी लगा था, जिसने हैंडगन को अर्ध-स्वचालित राइफल में बदल दिया था। लोडेड 9mm ग्लॉक मैगजीन, बुलेटप्रूफ प्लेट्स, और एक नोटबुक भी बरामद हुई।

बरामद नोटबुक में लुकमान खान ने और हथियारों की विस्तृत लिस्ट बनाई थी। साथ ही, हमले में उनका इस्तेमाल करने का तरीका और हमले के बाद पुलिस से बचने के तरीकों का भी विस्तार से वर्णन किया था। इतना ही नहीं, नोटबुक में डेलावेयर यूनिवर्सिटी पुलिस डिपार्टमेंट के एक अधिकारी का नाम और यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन का नक्शा भी बना हुआ था, जिसमें प्रवेश और निकास के रास्ते चिह्नित थे। नोटबुक में बार-बार ‘सबको मार डालो’ और ‘शहादत’ जैसे शब्द लिखे थे। गिरफ्तारी के बाद लुकमान खान ने पुलिस को बताया कि शहादत सबसे महान कामों में से एक है।

Also Read: बाबरी शैली की मस्जिद बनाने पर अड़े TMC विधायक हुमायूं कबीर सस्पेंड; बोले- बनाएंगे नई पार्टी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.