पटना से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में बर्ड हिट के बाद हड़कंप, जानें कैसे बची 169 यात्रियों की जान

Sandesh Wahak Digital Desk: पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को सोमवार सुबह इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट संख्या 6E5009 ने जैसे ही उड़ान भरी, तभी विमान के एक इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जो पक्षी से टकराने के कारण हुई थी। इसके बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए विमान को तुरंत पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार दिया। इस विमान में कुल 169 यात्री सवार थे।

क्या हुआ हादसे के समय?

पटना एयरपोर्ट की ओर से जारी बयान के मुताबिक, फ्लाइट ने सुबह 8:42 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद एक पक्षी विमान से टकरा गया, जिससे एक इंजन में वाइब्रेशन महसूस किया गया। पायलट ने तुरंत इसकी सूचना ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को दी और विमान को फौरन वापस पटना लैंड कराने का फैसला किया। रनवे की जांच के दौरान पक्षी के मरे हुए अवशेष भी मिले हैं, जिससे पुष्टि होती है कि टकराव ही समस्या की वजह थी।

विमान में आई खराबी, लेकिन पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

एयरपोर्ट निदेशक ने जानकारी दी कि यह पूरी तरह सुरक्षा के दृष्टिकोण से उठाया गया कदम था। पायलट ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत विमान को वापस लाने का फैसला किया और रनवे पर सही तकनीक से लैंडिंग कराई। इससे सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। फिलहाल विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को दूसरी फ्लाइट या अन्य वैकल्पिक साधनों से दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

आधिकारिक बयान

इस मामले में पटना एयरपोर्ट प्रशासन टेकऑफ के तुरंत बाद एक पक्षी से टकराव के कारण विमान में कंपन महसूस किया गया। सावधानी बरतते हुए पायलट ने एयरक्राफ्ट को सुरक्षित रूप से पटना एयरपोर्ट पर वापस लैंड कराया। सभी 169 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

 

Also Read: ‘न्याय की उम्मीद में हूं’, FIR के बाद यश दयाल पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.