पराक्रमो विजयते… ऑपरेशन सिंदूर पर सामने आया अखिलेश यादव का पहला रिएक्शन
Sandesh Wahak Digital Desk: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ भारत ने निर्णायक जवाब दिया है। 7 मई की रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की, जिसमें कुल 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। यह जानकारी सेना की ओर से आधिकारिक रूप से साझा की गई है, जिसे गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने भी पुष्टि दी है।
इस जवाबी कार्रवाई के बाद पूरे देश में एकजुटता का माहौल देखने को मिल रहा है। सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी दलों ने भी इस कदम की सराहना की है। राजनीतिक दलों के नेता सेना की इस कार्रवाई को आतंक के खिलाफ कड़ा संदेश बता रहे हैं।
पराक्रमो विजयते! !!!!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 7, 2025
समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बुधवार को सराहना की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भारतीय सेवा के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा पराक्रमो विजयते (बहादुर विजयी होते हैं)।
पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की भारतीय सेना की ’आपरेशन सिंदूर’ कार्रवाई गौरवमय व सराहनीय।
— Mayawati (@Mayawati) May 7, 2025
बसपा प्रमुख मायावती ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की भारतीय सेना की ‘आपरेशन सिंदूर’ कार्रवाई गौरवमय व सराहनीय।
भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तोएबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं।
Also Read: सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द, इंटरनेशनल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, अमित शाह ने…

