डिजिटल डेब्यू करने जा रहीं परिणीति चोपड़ा, Talaash: A Mother’s Search का ट्रेलर रिलीज
Sandesh Wahak Digital Desk: इमोशन्स, सस्पेंस और डार्क थ्रिलर के तड़के के साथ परिणीति चोपड़ा अब अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने उनकी सीरीज Talaash: A Mother’s Search का ट्रेलर जारी किया है, जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यह सीरीज एक ऐसी मां की कहानी दिखाती है जिसका बच्चा पैदा होते ही गायब हो जाता है। सालों बीत जाने के बाद भी वह हार नहीं मानती और सबूतों को जोड़ते हुए एक ऐसी सच्चाई के करीब पहुंचती है, जो सभी को हैरान कर सकती है।
क्या है Talaash A Mother’s Search की कहानी
ट्रेलर के अनुसार Talaash: A Mother’s Search की कहानी एक अस्पताल से शुरू होती है जहां परिणीति चोपड़ा के किरदार का बच्चा चोरी हो जाता है। पुलिस और समाज को लगता है कि अब कुछ नहीं किया जा सकता, लेकिन एक मां का दिल इस बात को मानने को तैयार नहीं होता। वह सालों तक इस रहस्य की गुत्थी सुलझाने में जुटी रहती है। जैसे-जैसे वह सच्चाई के करीब पहुंचती है, उसे अपने आसपास के हर इंसान पर शक होने लगता है। यहां तक कि उसके पति के व्यवहार पर भी सवाल खड़े होने लगते हैं।
वहीं इस सीरीज को रेनसिल डी’सिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने बनाया है। परिणीति चोपड़ा के साथ मुख्य भूमिका में ताहिर राज भसीन नजर आएंगे। इसके अलावा सोनी राजदान और अनूप सोनी जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे, जो अपनी दमदार एक्टिंग से कहानी को और मजबूत बनाएंगे।
ट्रेलर ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह
वहीं Talaash: A Mother’s Search के ट्रेलर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सीरीज दर्शकों को बांधे रखने वाली है। इसमें दिखाए गए डार्क और इंटेंस सीन यह संकेत देते हैं कि परिणीति चोपड़ा ने इस रोल के लिए काफी मेहनत की है। यह कहानी सिर्फ एक मां की तलाश की नहीं बल्कि खुद से और अपने करीबियों से लड़ने की भी कहानी नजर आती है।
वहीं नेटफ्लिक्स ने अभी तक Talaash: A Mother’s Search की फाइनल रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन ट्रेलर के साथ यह साफ कर दिया गया है कि ‘तलाश’ बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी सीरीज रिलीज नहीं हुई है, इसलिए इसकी IMDB रेटिंग सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रेलर को मिल रहे रिस्पॉन्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह सीरीज ओटीटी पर हिट साबित हो सकती है।
Also Read: ‘SIR के डर से हुई 107 लोगों की मौत’, बंगाल विधानसभा में ममता सरकार का बड़ा दावा

