खेसारी लाल यादव पर पवन सिंह का पलटवार, कहा- 500 जिंदगियां बर्बाद करने की बात बोलूं क्या?
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच भोजपुरी सिनेमा के दो दिग्गज सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच जुबानी जंग एक नए स्तर पर पहुँच गई है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब दोनों ने निजी ज़िंदगी को लेकर एक-दूसरे पर तंज कसने शुरू कर दिए।
खेसारी लाल ने क्या कहा
यह ताज़ा विवाद खेसारी लाल यादव की उस टिप्पणी से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने पवन सिंह को लेकर कहा था, वह मेरे बड़े भाई हैं, उन्होंने हाल ही में कहा था, मैं एक पानी पे नहीं रहता (यानी एक जगह नहीं टिकता) लेकिन मैं उनसे कहता हूं- मैं कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं। खेसारी लाल की यह टिप्पणी सीधे तौर पर पवन सिंह के निजी जीवन की ओर इशारा करती है, जिनकी दो शादियाँ चर्चा में रही हैं।
पवन सिंह का करारा पलटवार
खेसारी लाल के इस तंज पर पवन सिंह ने भी करारा पलटवार किया। उन्होंने खेसारी लाल पर अप्रत्यक्ष रूप से बेहद गंभीर आरोप लगाए, मैं उनकी वास्तविकता जानता हूं। क्या मुझे कहना चाहिए कि उन्होंने उन्हें स्टार बनाने के नाम पर 500 जिंदगियां बर्बाद कर दी हैं? मैं ऐसी बात नहीं कहना चाहता। इसके बारे में बाद में बात करूंगा। पवन सिंह का यह बयान खेसारी लाल की छवि के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है।
चुनावी माहौल में बढ़ी तकरार
यह जुबानी जंग इसलिए भी तेज़ हो रही है, क्योंकि दोनों सुपरस्टार बिहार चुनाव में सक्रिय हैं। खेसारी लाल यादव छपरा से आरजेडी के उम्मीदवार हैं, जबकि पवन सिंह एनडीए के लिए प्रचार कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पवन सिंह के इस अप्रत्यक्ष लेकिन बड़े हमले पर खेसारी लाल यादव का क्या जवाब आता है। बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों (6 नवंबर और 11 नवंबर) में हो रहे हैं, जिसके नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

