पवन सिंह से विवाद के बीच पत्नी ज्योति सिंह ने रखा करवा चौथ का व्रत, सोशल मीडिया पर छलका दर्द
Sandesh Wahak Digital Desk: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद अब किसी से छिपा नहीं है। दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और मामला पुलिस तक पहुँच चुका है। जहाँ ज्योति सिंह का दावा है कि पवन सिंह ने उन्हें घर से निकालने के लिए पुलिस तक को बुलाया था, वहीं इस सारे तनाव के बीच ज्योति ने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा।
ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह लाल साड़ी में सजी-सँवरी सुहागन के रूप में चाँद की पूजा कर रही हैं और अपना व्रत खोल रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक भावुक संदेश लिखा, जिसमें उनका दर्द साफ़ झलक रहा था। पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है, मेरी जैसी अभागन कोई और न बने। सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं। हालांकि, कई फैंस उन्हें इस रिश्ते में और दूरी आने से बचने के लिए हर बात सोशल मीडिया पर न डालने की सलाह दे रहे हैं।
फैंस ने बढ़ाया हौसला
ज्योति सिंह की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने उन्हें हिम्मत न हारने के लिए प्रेरित किया है। एक यूज़र ने लिखा, ऐसी पत्नी हर पुरुष को मिले। ज्योति सिंह को महादेव हर खुशी दे। इस बार बिहार की बेटी ज्योति सिंह बिहार में विधायक बने। एक अन्य यूज़र ने हौसला देते हुए लिखा, ज्योति सिंह अभागन कभी नहीं हो सकती हैं। ज्योति सिंह एक दिन वो पद हासिल करेंगी, जिससे पूरे देश को गर्व होगा। ज्योति सिंह जैसी महिला आज के समय में मिलना मुश्किल है।
सीएम योगी से मांगी थी मदद
इससे पहले, ज्योति सिंह ने इस विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने सीएम को टैग करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा था कि जब सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे नारों से महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है, तब उनकी पुलिस ही एक बेटी के साथ दुर्व्यवहार कर इन नीतियों का मज़ाक बना रही है।
Also Read: भारत कोई धर्मशाला नहीं, अमित शाह ने घुसपैठ और डेमोग्राफी चेंज पर दिया कड़ा संदेश

