चुनाव लड़ने की जिद कर रही ज्योति…’पवन सिंह’ के आरोप का पत्नी ने दिया करारा जवाब
Sandesh Wahak Digital Desk: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के बीच का आपसी विवाद अब सार्वजनिक रूप लेता जा रहा है। जहां पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी पर चुनाव लड़ने की ज़िद का आरोप लगाया, वहीं अब पत्नी ज्योति सिंह ने भी इसका तीखा जवाब दिया है।
मीडिया के सामने बैठने की चुनैती
दअरसल पवन सिंह ने कहा था कि उनकी पत्नी लगातार चुनाव लड़ने की बात कर रही हैं, जो उनके नियंत्रण से बाहर है। इसके जवाब में ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्हें मीडिया के सामने साथ बैठकर सच सामने लाने की चुनौती दी है।
यहां पवन सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद ज्योति ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर लिखा, आदरणीय पति देव श्री पवन सिंह जी, क्या सच है और क्या झूठ यह हमारी देवतुल्य जनता को जानने का अधिकार है…हम सही हों या आप सही हों, कल हम मिलकर मीडिया के सामने बैठते हैं। आप भी बैठिए और मैं भी बैठूंगी, क्योंकि यह अब चारदीवारी के अंदर की बात नहीं रह गई है।

पत्नी स्वीकार करें तो नहीं लड़ूंगी चुनाव
उन्होंने आगे कहा कि अगर पवन सिंह उन्हें जीवनभर के लिए पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं, तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगी, क्योंकि वे सत्ता के लिए अपनों का इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं रखतीं। दरअसल पवन सिंह ने दावा किया था कि उन्होंने ज्योति सिंह से 1.30 घंटे तक बातचीत की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ज्योति ने कहा कि उनके आने-जाने की CCTV फुटेज उपलब्ध है और अगर पवन सिंह सच बोल रहे हैं, तो उन्हें भी जनता के सामने आकर बात रखनी चाहिए।
Also Read: यूपी में इन लोगों के खातों में आएंगे 16 से 20 हजार, ‘CM योगी’ ने किया बड़ा ऐलान

