T20 World Cup 2026: भारत से हार के बाद PCB सख्त, खराब प्रदर्शन पर खिलाड़ियों पर 50-50 लाख का जुर्माना

Sandesh Wahak Digital Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।

सलमान आगा की कप्तानी में टीम सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इसी बीच खबर सामने आई है कि Pakistan Cricket Board (PCB) ने खराब प्रदर्शन को लेकर टीम के सभी खिलाड़ियों पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

भारत से हार के बाद लिया गया फैसला

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने का फैसला भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद ही कर लिया गया था।

15 फरवरी को खेले गए मुकाबले में India national cricket team ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया था। इस हार के बाद टीम पर दबाव और बढ़ गया था।

T20 World Cup 2026

हालांकि, अब तक इस मामले में पीसीबी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

श्रीलंका के खिलाफ जीत भी नहीं आई काम

पाकिस्तान को सुपर-8 में बने रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ कम से कम 65 रनों से जीत दर्ज करनी जरूरी थी, ताकि उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो सके।

टीम को जीत तो मिली, लेकिन अंतर सिर्फ 5 रन का रहा। इसी वजह से पाकिस्तान का नेट रन रेट पर्याप्त नहीं हो सका और उसका सफर वहीं खत्म हो गया।

पूरे टूर्नामेंट में फीका प्रदर्शन

पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने कुल 7 मुकाबले खेले, जिनमें से 4 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा।

जीत नामीबिया, यूएसए, नीदरलैंड्स और श्रीलंका जैसी टीमों के खिलाफ मिली, जबकि भारत और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों के सामने पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी। कई मुकाबलों में जीत के बावजूद टीम का प्रदर्शन अस्थिर नजर आया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस तरह बाहर होने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम के प्रदर्शन की गहन समीक्षा के मूड में नजर आ रहा है।

खिलाड़ियों पर लगाया गया जुर्माना इसी सख्ती का संकेत माना जा रहा है।

Also Read: T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल के लिए ICC का खास नियम, दोपहर में शुरू होगा मुकाबला!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.