Lucknow News: PCS अधिकारी स्वाति गुप्ता का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Lucknow News: पंचायती राज विभाग में तैनात 2017 बैच की पीसीएस अधिकारी स्वाति गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में एक फेसबुक लाइव के दौरान उन्होंने जो कुछ कहा, उससे विवाद खड़ा हो गया है। लाइव में उन्होंने लोगों से 30 दिनों तक लगातार उनकी पोस्ट लाइक और शेयर करने को कहा और ऐसा करने पर उनसे मिलने का वादा किया।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे एक सरकारी अधिकारी के लिए unprofessional बता रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे जनता से जुड़ने का एक नया तरीका कह रहे हैं।

मेरी खूबसूरती का राज मेरे मम्मी-पापा हैं

लाइव के दौरान जब एक यूजर ने उनकी खूबसूरती का राज पूछा तो स्वाति गुप्ता ने जवाब दिया कि उनकी खूबसूरती के पीछे उनके माता-पिता हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता बहुत गोरे और सुंदर हैं। वीडियो में वह अपने सूट के बटन ठीक करते हुए भी नजर आईं।

Swati Gupta Video

सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

यह पहला मौका नहीं है जब किसी सिविल सेवक का सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव होना चर्चा का विषय बना हो। इससे पहले भी कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के वीडियो और रील्स को लेकर सवाल उठाए जा चुके हैं। आलोचकों का कहना है कि अधिकारी अपने काम से ज्यादा सोशल मीडिया पर समय दे रहे हैं।

स्वाति गुप्ता ने पहले ही प्रयास में यूपीपीएससी परीक्षा पास की थी। उनकी शिक्षा नवोदय विद्यालय से लेकर दिल्ली तक हुई है। उन्होंने दो बार पीसीएस और एक बार यूपीएससी मेंस की परीक्षा भी पास की है। वह खुद को प्रियंका चोपड़ा और मोटिवेशनल स्पीकर बीके शिवानी से प्रेरित मानती हैं। फिलहाल, वह पंचायती राज विभाग में कार्यकारी अधिकारी के रूप में पंचायत बजट और निर्माण कार्यों की देखरेख कर रही हैं।

Also Read: डीएमके-बीजेपी सहयोगी दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द, चुनाव आयोग ने कसा शिकंजा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.