‘पीडीए की एकजुटता मतलब जीत पक्की’, जाति जनगणना पर अखिलेश यादव का बयान

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सकार ने जाति जनगणना कराने का जो फैसला लिया। वह खुशी की बात है। सरकार सामाजिक न्याय की दिशा में कुछ आगे बढ़ी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यहां से ही सामाजिक न्याय की शुरूआत हो गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव में अब धांधली न करें। ठीक तरह से जातीय जनगणना कराएं। सरकार गड़बड़ी न करे। ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। अखिलेश यादव गुरुवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा राज में सभी चुनौतियां एक जैसी

सपा प्रमुख ने कहा कि मोदी सरकार का यह निर्णय इंडिया गठबंधन के एजेंडे की जीत है। देश संविधान से चलता है मन विधान से नहीं। आज सरकार जातीय जनगठना के लिए तैयारी हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में सभी की चुनौतियां एक जैसी है। हमें आपको मशीन समझा जाता है। उत्पीड़न हो रहा है। आउटसोर्स किया जा रहा है। मजदूरी में भी कमीशनखोरी हो गई। देश का डाटा अगर निकलें तो 99 प्रतिशत पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के होंगे।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी में कई नेता शामिल हुए। जिनका अखिलेश यादव ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि परिवर्तन होना तय है। पीडीए हेल्पलाइन के बाद पीडीए डेटा सेंटर बना देना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने सरकारी वेबसाइट से आकंड़े लिए और ग्राफ पेश किया तो सरकार को बुखार आ गया। खुद सामने न आकर अपने अधिकारी को आगे किया जो रिटायर होने वाले हैं। बहुत से जिले हैं जहां हमने डाटा जुटा लिया है जो बहुत शॉकिंग हैं।

पूर्व सांसद अरविंद ने कहा कि हम अति संवेदनशील अपील करते हैं कि भावनाओं में बहकर किसी राजनीतिक की तुलना किसी महापुरुष से न करें। वो दिव्य व्यक्तित्व हैं जिनकी किसी से भी तुलना नहीं की जा सकती है। बदरुद्दीन खान सपा में शामिल हो गए।

Also Read: युवा मुख्यमंत्री हैं योगी, इनके शासन में यूपी का विकास शोध का विषय : जगदीप धनखड़

Get real time updates directly on you device, subscribe now.