Bulandshahr News: श्मशान घाट में बीजेपी नेता को आपत्तिजनक हालत में लोगों ने पकड़ा, वीडियो वायरल

Bulandshahr News: बुलंदशहर जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस वीडियो में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि को एक महिला के साथ श्मशान घाट पर खड़ी कार में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।

संदिग्ध कार पर लोगों को हुआ शक

जानकारी के मुताबिक, श्मशान घाट पर काफी देर से एक कार खड़ी थी, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। जब लोगों ने पास जाकर देखा, तो वे हैरान रह गए। कार के अंदर बीजेपी नेता राहुल वाल्मीकि एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। यह देखते ही लोगों ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। (हालांकि, संदेश वाहक इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।)

वीडियो न बनाने की मिन्नतें कीं, पर नहीं माने लोग

घटना के समय जब राहुल वाल्मीकि खुद को स्थानीय लोगों से घिरा हुआ पाया, तो वह माफी मांगने लगे और वीडियो न बनाने की गुहार लगाने लगे। लेकिन आक्रोशित लोगों ने उनकी एक न सुनी और घटना का वीडियो बनाकर उसे तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दिख रहा शख्स राहुल वाल्मीकि ही है, जो कार के अंदर एक महिला के साथ अर्धनग्न अवस्था में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। वीडियो में उनके साथ मौजूद महिला अपना चेहरा दुपट्टे से छिपाने की कोशिश करती नजर आ रही है।

बताया जा रहा है कि जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, बीजेपी नेता राहुल वाल्मीकि मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर अभी तक भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब देखना यह होगा कि पार्टी इस मामले में क्या कोई सख्त कार्रवाई करती है, या फिर जांच के नाम पर खानापूर्ति कर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। इस घटना ने बीजेपी की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.