Lucknow News: पुल बनने के डर से सड़क पर उतरे हैदर कैनाल के लोग, बोले- हमारा घर मत उजाड़ो

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैदर कैनाल के पास बसी एक ‘हिंदू दलित बस्ती’ के लोग इन दिनों सड़कों पर उतर आए हैं। वजह है एक नया एलिवेटेड पुल, जिसके बनने से उन्हें डर है कि उनके घर तोड़ दिए जाएँगे।

गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में बस्ती के लोग हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन करने लगे। उनकी मांग है कि सालों से रह रहे इन घरों को तोड़ा न जाए। मलिन बस्ती हैदर कैनाल कल्याण समिति के नेतृत्व में ये लोग अपनी बात सरकार तक पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि यह बस्ती आज़ादी से भी पहले से बसी हुई है और यहाँ करीब 6-7 लाख लोग रहते हैं। वे चाहते हैं कि सरकार उन्हें उनके घरों का मालिकाना हक दे और पुल का निर्माण मेट्रो की तर्ज पर किया जाए, जिससे उनके घर सुरक्षित रहें।

निवासियों ने कहा कि हम विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हमारी मांगें पूरी होने के बाद ही पुल का काम शुरू होना चाहिए। अगर सरकार उनकी मांगें मान लेती है, तो पूरी बस्ती उनका समर्थन करेगी, वरना वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।

बस्ती के लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र भी सौंपा है। उनका कहना है कि इस पुल के दायरे में आने वाले घरों को तोड़ा जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में लोगों के सिर से छत छिन जाएगी।

Also Read: अमेरिकी टैरिफ पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- सरकार की विदेश नीति फेल, देश चौतरफा घिरा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.