महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की फॉलोअर्स देख लोग हुए हैरान ! लिस्ट में दिखा सुशांत सिंह राजपूत का नाम
Sandesh Wahak Digital Desk: महाकुंभ में माला बेचने आई मोनालिसा भोसले अब इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। उनकी कत्थई आंखों ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया, और अब वे मुंबई में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अनुराधा पौडवाल के गाने “तेरे नैना मेरे नैनों से बातें करती हैं…” पर लिप्सिंक करती नजर आईं। लेकिन इस बार चर्चा उनके किसी वीडियो की नहीं, बल्कि उनकी इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लिस्ट की हो रही है।
सुशांत सिंह राजपूत का नाम देख हैरान हुए लोग

मोनालिसा की इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लिस्ट में एक नाम देखकर हर कोई चौंक गया। दरअसल, उनकी फॉलोअर्स लिस्ट में बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम शामिल है। यह देखकर फैंस काफी हैरान हैं, क्योंकि सुशांत का निधन जून 2020 में हो गया था।
मोनालिसा खुद केवल 5 लोगों को फॉलो करती हैं, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी शामिल है। वहीं, उनके 14.3K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जैसे ही यह बात लोगों के सामने आई, सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई।
फैंस के सवाल – “यह कैसे मुमकिन है?”

मोनालिसा की फॉलोअर्स लिस्ट में सुशांत का नाम देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, “सुशांत सिंह राजपूत इस पेज को कैसे फॉलो कर सकते हैं?” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या सुशांत का अकाउंट अभी भी एक्टिव है?” कई लोगों ने इस पर अपनी हैरानी जताई और कहा कि यह तकनीकी गड़बड़ी भी हो सकती है।
मोनालिसा की नई शुरुआत

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली मोनालिसा अब मुंबई में हैं और अपनी एक्टिंग क्लासेज शुरू कर चुकी हैं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा न सिर्फ उन्हें एक्टिंग सिखा रहे हैं, बल्कि पढ़ाई-लिखाई में भी मदद कर रहे हैं। महाकुंभ में एक साधारण लड़की के रूप में पहुंचीं मोनालिसा की जिंदगी अब पूरी तरह बदल गई है। फिलहाल, सुशांत सिंह राजपूत का नाम मोनालिसा की फॉलोअर्स लिस्ट में कैसे आया, यह अभी भी रहस्य बना हुआ है।

