चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में चहल और आरजे महवश की फोटोज Viral, सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रियाएं
Sandesh Wahak Digital Desk: दुबई में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस रोमांचक मैच के दौरान भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल स्टेडियम में रेडियो जॉकी (आरजे) महवश के साथ नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
तलाक की खबरों के बीच चहल की नई दोस्ती पर चर्चा

हाल ही में युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच तलाक की खबरें सुर्खियों में थीं। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया, जिसका मुख्य कारण ‘आपसी तालमेल की कमी’ बताया गया। वे पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे थे और फरवरी 2025 में मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की प्रक्रिया पूरी की गई।
इन परिस्थितियों में, चहल और महवश की साथ में मौजूदगी ने फैंस के बीच नई अटकलों को जन्म दिया है। तस्वीरों में महवश सफेद टी-शर्ट और काले सनग्लासेस में दिखाई दीं, जबकि चहल ने काली टी-शर्ट और जैकेट पहनी थी। दोनों को मैच के दौरान हंसते और बातचीत करते हुए भी देखा गया, जिससे उनके बीच करीबी संबंधों की चर्चा तेज हो गई है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद, फैंस ने विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ यूजर्स ने पूछा, “युजवेंद्र चहल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ?” जबकि अन्य ने महवश की पहचान जानने की कोशिश की। एक अन्य यूजर ने लिखा, “युजवेंद्र चहल को भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया! कौन है?”
महवश ने अफवाहों को किया खारिज

बढ़ती अटकलों के बीच, आरजे महवश ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वे और चहल सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने मीडिया और फैंस से उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील की।
धनश्री वर्मा की प्रतिक्रिया

तलाक के बाद धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “हैरानी की बात है कि कैसे ऊपरवाला हमारी परेशानियों और चिंताओं को आशीर्वाद में बदल देता है।” उनके इस पोस्ट को फैंस ने सकारात्मक रूप में लिया और उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

