लखीमपुर से चोरी हुई पिकअप बलरामपुर में बरामद, ससुर-दामाद गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: बलरामपुर पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व लखीमपुर खीरी जिले से चोरी हुई एक बोलेरो पिकअप को बरामद कर लिया है। तुलसीपुर पुलिस ने इस मामले में चोरी और वाहन तस्करी के आरोप में ससुर-दामाद समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ-लखीमपुर हाईवे पर हुई गिरफ्तारी

अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार, तुलसीपुर के नई बाजार, बैरागीपुरवा निवासी विष्णु प्रसाद की बोलेरो पिकअप 1 अक्टूबर को चोरी हो गई थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि चोरी की गई पिकअप को आरोपी लखनऊ में बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस ने लखनऊ-लखीमपुर स्टेट हाईवे पर ऑयल कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की और दो आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

मोहम्मद तहकीक पुत्र मोहम्मद तकरीर (निवासी मोहल्ला मुर्गी फार्म, महमूदाबाद, सीतापुर) – ससुर

मोहम्मद रियाज अहमद (निवासी नई बाजार, तुलसीपुर) – दामाद

पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी रियाज अहमद ने बताया कि उसने अपने दामाद साकिब (निवासी मोहल्ला बंगला बाजार, बालू अड्डा, आशियाना, लखनऊ) के साथ मिलकर पिकअप चोरी की थी। साकिब ने वाहन बेचने की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, बाद में साकिब ने रियाज को फोन पर बताया कि उसकी दुर्घटना हो गई है और पिकअप फिरोजाबाद में है। इसके बाद, रियाज को अपने ससुर तहकीक के साथ मिलकर वाहन बेचने लखनऊ आना पड़ा। पुलिस ने बताया कि वाहन को लखनऊ में बेचने की योजना थी, लेकिन घेराबंदी के कारण वे पकड़े गए। पुलिस अब साकिब की तलाश कर रही है।

रिपोर्ट : योगेंद्र त्रिपाठी

 

Also Read: हापुड़ में मीट कारोबारी और कर अधिवक्ता के ठिकानों पर दूसरे दिन भी IT रेड जारी, करोड़ों की टैक्स चोरी का अनुमान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.