Lucknow News: शुभांशु शुक्ला से मिले पीयूष, बोले- सहपाठी पर आज हर कोई गर्व महसूस कर रहा है
Lucknow News: लखनऊ में इन दिनों जश्न का माहौल है, और वजह हैं भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला। Axiom-4 मिशन से सफल वापसी के बाद से ही उनके शहर में हर कोई उन पर गर्व महसूस कर रहा है। लखनऊ लौटने के बाद से ही वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान और उनकी टीम से मुलाकात की।
शुभांशु शुक्ला और पीयूष सिंह चौहान के बीच शिक्षा जगत के भविष्य को लेकर एक खास चर्चा हुई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे शिक्षा में टेक्नोलॉजी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि एक क्रांति लाई जा सके और टेक्नोलॉजी हर वर्ग तक पहुंच सके।
शुभांशु ने जो कर दिखाया, वो सिर्फ शुरुआत है
इस मुलाकात के दौरान पीयूष सिंह चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शुभांशु शुक्ला सिर्फ लखनऊ का नहीं, बल्कि पूरे भारत का गौरव हैं। उन्होंने कहा, आज हर बच्चा एस्ट्रोनॉट बनना चाहता है और अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को छूना चाहता है, जो हमारे लिए गर्व की बात है।
पीयूष सिंह चौहान ने यह भी बताया कि वह और शुभांशु दोनों एक ही स्कूल (सीएमएस अलीगंज) में साथ पढ़े हैं। उन्होंने कहा, मुझे पता था कि एक दिन शुभांशु कुछ बड़ा करेंगे, और उन्होंने कर दिखाया। मुझे लगता है कि यह तो बस शुरुआत है। उन्होंने यह भी वादा किया कि शुभांशु ने शिक्षा में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर जो भी विचार साझा किए हैं, एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस उन्हें जरूर अपनाएगा।
Also Read: आसाराम ने जोधपुर जेल में किया सरेंडर, राजस्थान हाई कोर्ट ने जमानत अवधि बढ़ाने से किया इनकार

