पीएम मोदी ने काजीरंगा में देश के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर की रखी नींव, दो नई अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने असम दौरे के दूसरे दिन पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई बड़े कदमों का ऐलान किया। रविवार को पीएम मोदी ने कालियाबोर में महत्वाकांक्षी काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी। इसके साथ ही उन्होंने पूर्वोत्तर को उत्तर भारत से जोड़ने वाली दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

काजीरंगा नेशनल पार्क के पास बनने वाला यह कॉरिडोर वन्यजीवों के संरक्षण के लिए एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर बनने वाला यह कॉरिडोर लगभग 34.45 किलोमीटर लंबा होगा। इससे नेशनल पार्क के जानवरों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सकेगा, क्योंकि वाहन ऊपर बने पुल से गुजरेंगे और जानवर नीचे सुरक्षित आवाजाही कर सकेंगे। यह प्रोजेक्ट न केवल मध्य और ऊपरी असम के बीच की दूरी को सुगम बनाएगा, बल्कि यहां पर्यटन (इकोटूरिज्म) को भी नया बढ़ावा देगा। NHIDCL इस प्रोजेक्ट को अगले 36 महीनों में पूरा करेगा।

प्रधानमंत्री ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना किया, जो लंबी दूरी के यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। डिब्रूगढ़- लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस इन ट्रेनों के चलने से पूर्वोत्तर के लोगों का उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों से संपर्क और भी आसान और सुरक्षित हो जाएगा।

सांस्कृतिक रंग में रंगे पीएम मोदी

इससे पहले शनिवार को गुवाहाटी पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने सरुसजाई स्टेडियम में 10,000 से अधिक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बोडो लोक नृत्य बागुरुम्बा का आनंद लिया। इतनी बड़ी संख्या में कलाकारों की प्रस्तुति ने असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने रखा।

Also Read: Prayagraj News: मौनी अमावस्या पर संगम में आस्था का जनसैलाब, शंकराचार्य और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.