PM मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने, ट्रंप और अन्य दिग्गज छूटे पीछे

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी लोकप्रियता का डंका बजाया है। बिजनेस इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट की जुलाई की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी को 75 प्रतिशत लोगों की अप्रूवल रेटिंग मिली है, जो उन्हें दुनिया के सभी बड़े नेताओं से मीलों आगे खड़ा करती है।

यह सर्वे दुनिया के 20 प्रमुख नेताओं की लोकप्रियता पर आधारित था। इस लिस्ट में भारत के प्रधानमंत्री ने अमेरिका, जर्मनी, इटली, ब्राजील और नीदरलैंड्स जैसे कई बड़े देशों के राष्ट्रप्रमुखों को भी पछाड़ दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, जहाँ पीएम मोदी को 75 प्रतिशत जनता का समर्थन मिला, वहीं सिर्फ 18 प्रतिशत लोगों ने उनके काम से असहमति जताई। 7 प्रतिशत लोगों ने अपनी कोई राय नहीं दी। ये आंकड़े पीएम मोदी को उनके सभी समकक्षों में सबसे ऊपर रखते हैं।

PM Modi world's most popular leader

कौन-कौन है PM मोदी के बाद टॉप 5 में

पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-मयोंग (59 प्रतिशत) और तीसरे स्थान पर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली (57 प्रतिशत) हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (56 प्रतिशत) और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज (54 प्रतिशत) भी शीर्ष पांच नेताओं में शामिल हैं।

दूसरी ओर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सिर्फ 44 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली है, और 50 प्रतिशत लोगों ने उनके काम से असहमति जताई है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और दक्षिण अफ्रीका के सिरिल रामाफोसा को 54 प्रतिशत नकारात्मक राय का सामना करना पड़ा है।

सर्वे में स्विट्जरलैंड, पोलैंड और बेल्जियम जैसे देशों के नेताओं की लोकप्रियता 50 प्रतिशत से भी कम रही। सबसे निचले पायदान पर ब्राजील के लूला दा सिल्वा और नॉर्वे के जोनास गाहर स्टोरे रहे, जिन्हें 60 प्रतिशत लोगों ने अस्वीकार किया।

विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी की मजबूत अंतरराष्ट्रीय छवि, उनका प्रभावशाली नेतृत्व और घरेलू नीतियों में लिए गए निर्णायक फैसले उन्हें दुनिया के नेताओं में एक अलग पहचान दिलाते हैं। ये आंकड़े वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती साख और पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रभावशीलता को साफ दर्शाते हैं।

Also Read: Asia Cup 2025: इस दिन जारी होगा शेड्यूल, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बना सस्पेंस, वेन्यू हो चुका है तय

Get real time updates directly on you device, subscribe now.