PM मोदी से वीडियो कॉल पर भावुक हुए स्मित मच्छार, बोले- मैं हनुमान चालीसा पढ़ता रहा

PM Modi Call Captain Smit Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर की बहादुरी की तारीफ की है। पीएम मोदी ने उनसे बातचीत कर गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद यात्रियों और क्रू की जान बचाने के लिए उनके साहस को सराहा। प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी उनके साहस की सराहना की है। 

स्मित मच्छार ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि मुश्किल हालात में वह लगातार हनुमान चालीसा पढ़ते रहे। बातचीत के दौरान वह भावुक भी हो गए। वीडियो कॉल के दौरान पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने साबित कर दिया कि “हिंदुस्तानी किसी की जान लेने वाले लोग नहीं, बल्कि जान बचाने वाले लोग हैं।” प्रधानमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

174 लोगों की जान बचाने में निभाई अहम भूमिका

कैप्टन स्मित माछर दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कमांडर थे। विमान में 174 लोग सवार थे। उड़ान के दौरान कॉकपिट में उनके सह-पायलट ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की, जिससे यात्रियों और चालक दल के अन्य सदस्यों को मदद करने का मौका मिला। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया।  

PM मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित के साहस को देश के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि गंभीर खतरे और चोट के बावजूद स्मित ने दूसरों की जान बचाने के लिए अदम्य साहस दिखाया। प्रधानमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। 

Also Read: गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश, पिलर्स पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.