स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, यह करोड़ों युवाओं के सपनों की उड़ान है
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में स्टार्टअप इंडिया मिशन के 10 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर देश के युवा इनोवेटर्स को संबोधित किया। पीएम ने इस सफर को एक सरकारी सफलता से बढ़कर युवाओं के साहस की कहानी बताया और कहा कि आज भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुका है।
पीएम मोदी ने 2014 के हालातों की तुलना आज के भारत से करते हुए कुछ चौंकाने वाले आंकड़े साझा किए। 10 साल पहले देश में 500 से भी कम स्टार्टअप थे, जो आज बढ़कर 2 लाख से ज्यादा हो गए हैं। 2014 में भारत में सिर्फ 4 यूनिकॉर्न थे, जबकि आज 125 सक्रिय यूनिकॉर्न के साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। पीएम ने कहा, हमने पुरानी बंदिशों को चुनौती दी और युवाओं को नवाचार के लिए खुला आसमान दिया, जिसका नतीजा आज पूरी दुनिया हैरानी से देख रही है।
Risk-taking पर मैं जोर देता रहा हूं, क्योंकि ये मेरी भी पुरानी आदत है।
जो काम कोई करने को तैयार नहीं होता, जिन कामों को दशकों से पहले की सरकारों ने नहीं छुआ, क्योंकि उनमें चुनाव हारने और कुर्सी जाने का डर था… मैं उन कार्यों को अपना दायित्व समझकर जरूर करता हूं।
आपकी तरह ही… pic.twitter.com/ZAQ2mqXdAd
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) January 16, 2026
इंटरप्रेन्योरशिप में महिलाओं का परचम
प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप्स में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि भारत के 45% मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स में कम से कम एक महिला डायरेक्टर या पार्टनर है। महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स को फंडिंग देने के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम बन चुका है।
पीएम मोदी ने स्टार्टअप संस्थापकों को भविष्य का रोडमैप देते हुए एक नया मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल और सर्विस सेक्टर में झंडे गाड़ने के बाद अब समय मैन्युफैक्चरिंग पर ध्यान देने का है। हमें ऐसे प्रोडक्ट्स बनाने होंगे जो दुनिया में बेस्ट क्वालिटी के हों। यूनिक आइडियाज पर काम करके तकनीक के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करना होगा। पीएम ने युवाओं को आश्वस्त किया कि उनके हर प्रयास में सरकार पूरी मजबूती के साथ उनके पीछे खड़ी है।
Also Read: अब Rakurs 223Ra के इस्तेमाल से सफलतापूर्वक होगा कैंसर का इलाज!

