पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, बोले- लोकतांत्रिक बांग्लादेश के साथ हमेशा खड़ा रहेगा भारत
Sandesh Wahak Digital Desk: बांग्लादेश चुनाव के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की बंपर जीत पर खुशी जाहिर करते हुए इसके चेयरमैन तारिक रहमान को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिए बांग्लादेश की जनता के फैसले का सम्मान किया और भविष्य में बेहतर संबंधों की उम्मीद जताई।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, मैं तारिक रहमान को बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए अपनी हार्दिक बधाई देता हूं। यह जीत बांग्लादेश के लोगों द्वारा आपके नेतृत्व में रखे गए अटूट विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने आगे भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भारत हमेशा एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा। पीएम मोदी ने तारिक रहमान के साथ मिलकर दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और साझा विकास के लक्ष्यों पर काम करने की इच्छा भी जताई।
I convey my warm congratulations to Mr. Tarique Rahman on leading BNP to a decisive victory in the Parliamentary elections in Bangladesh.
This victory shows the trust of the people of Bangladesh in your leadership.
India will continue to stand in support of a democratic,…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
रिश्तों में सुधार की बड़ी उम्मीद
विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी का यह कदम भारत-बांग्लादेश के बीच पिछले कुछ महीनों से चल रहे तनाव को कम करने के लिए एक मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। इससे पहले भी पीएम मोदी ने खालिदा जिया के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया था। अब बीएनपी की 20 साल बाद सत्ता में वापसी से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और व्यापारिक रिश्ते दोबारा पटरी पर लौटने की संभावना बढ़ गई है।
Also Read: बंगलूरू में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर ‘मल्टी-व्हीकल’ भिड़ंत में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

