ट्रंप के सीजफायर प्रस्ताव पर PM मोदी ने जताया समर्थन, सभी पक्षों से सहयोग की अपील

Sandesh Wahak Digital Desk: गाज़ा पट्टी में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पेश किए गए सीजफायर प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस अहम प्रस्ताव को सभी पक्षों का समर्थन मिलेगा और क्षेत्र में शांति बहाल होगी।

नेतन्याहू और मुस्लिम देशों ने किया समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाज़ा में संघर्ष समाप्त करने के लिए 20 सूत्रीय प्लान तैयार किया है। ख़बर है कि इस प्रस्ताव को पहले ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और कई अरब तथा मुस्लिम देशों का समर्थन मिल चुका है।

फिलहाल, इस प्रस्ताव को मिस्र और कतर के मध्यस्थों ने हमास के सामने पेश किया है। हमास ने इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया देने के बजाय कहा है कि वे इस मामले पर गंभीरता से विचार करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक से इतर अरब और मुस्लिम देशों के साथ हुई एक बैठक के दौरान पेश किया था। इसके बाद उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपनी योजना बताई, जिन्होंने इसका समर्थन किया। नेतन्याहू ने 29 सितंबर की देर रात वाशिंगटन डीसी में ट्रंप से मुलाकात भी की।

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद से इजरायल और हमास के बीच यह संघर्ष दो वर्षों से अधिक समय से जारी है। नेतन्याहू ने हमले की दूसरी वर्षगांठ से पहले सीजफायर को लेकर अपनी इच्छा व्यक्त की है। पीएम मोदी की प्रतिक्रिया बताती है कि भारत इस महत्वपूर्ण शांति पहल को सफल होते देखना चाहता है।

Also Read: बरेली में इंटरनेट सेवा बहाल, शहर में लौटी रौनक, मौलाना तौकीर रजा के घर के पास कड़ी निगरानी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.