अयोध्या में PM मोदी ने फहराया धर्मध्वज; सपा अध्यक्ष बोले- ‘संकल्प पूरा होते ही परिवार संग करूंगा दर्शन’

Sandesh Wahak Digital Desk: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और माता जानकी के विवाहोत्सव, विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर का भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर 12 बजे के शुभ मुहूर्त में मंदिर के मुख्य शिखर पर भगवा धर्मध्वज फहराया।

अखिलेश यादव ने दिए ‘दर्शन’ को लेकर संकेत

इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राम मंदिर ध्वजारोहण से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर अपने रुख को स्पष्ट किया है। उन्होंने सीधे तौर पर राम मंदिर न जाने का कारण बताए बिना, संकेतों में बड़ी बात कही। “पूर्णता ही पूर्णता की ओर ले जाती है। ईश्वरीय प्रेरणा से इटावा में निर्माणाधीन ‘श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर’ के पूर्ण होने पर अन्य मंदिरों के दर्शन का संकल्प भी पूर्ण करेंगे।” उन्होंने आगे लिखा कि “आस्था जीवन को सकारात्मकता और सद्भाव से भरने वाली ऊर्जा का ही नाम है। दर्शन के लिए ईश्वरीय इच्छा ही मार्ग बनाती है, वही बुलाती है।”

निर्माण पूरा होने का इंतजार

सपा अध्यक्ष के इस पोस्ट के शुरुआती वाक्य ‘पूर्णता ही पूर्णता की ओर ले जाती है’ के जरिए यह समझाने का प्रयास किया गया है कि किसी एक आध्यात्मिक लक्ष्य (इटावा मंदिर) को पूरा करने के बाद ही अगला लक्ष्य (अयोध्या दर्शन) प्राप्त होता है।

अखिलेश यादव ने इससे पहले एक साक्षात्कार में भी अपना रुख स्पष्ट किया था कि वह अयोध्या राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही दर्शन करने जाएंगे। उन्होंने कहा था कि इटावा में निर्माणाधीन ‘श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर’ का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। जैसे ही उस मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा, वह वहां के दर्शन करके सीधा परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे।

Also Read: लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू, 20 देशों के 250 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.