PM मोदी को ओमान के सुल्तान ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक साख और भारत के बढ़ते कूटनीतिक प्रभाव की चमक एक बार फिर पूरी दुनिया ने देखी है। अपनी ओमान यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी को ओमान के सुल्तान ने वहां के सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान (The First Class of the Order of Oman) से सम्मानित किया है। यह पल न केवल भारत के लिए गौरवशाली है, बल्कि यह दोनों देशों के बीच सदियों पुराने रिश्तों की मजबूती को भी दर्शाता है।
ओमान के सुल्तान ने पीएम मोदी को यह सम्मान उनके उन व्यक्तिगत प्रयासों के लिए दिया है, जिनसे भारत और ओमान के बीच के संबंध एक नई ऊंचाई पर पहुंचे हैं। उनकी दूरदर्शी नीतियों और पश्चिम एशिया के देशों के साथ भारत के जुड़ाव (Look West Policy) को ओमान ने इस सर्वोच्च पदक के जरिए सराहा है।
सम्मान सिर्फ गिने नहीं जाते, कमाए जाते हैं
अब तक 29 अंतरराष्ट्रीय सम्मान,
PM मोदी को मिला ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान pic.twitter.com/s82jXRXP1D— Social Tamasha (@SocialTamasha) December 18, 2025
इन विश्व प्रसिद्ध हस्तियों की सूची में शामिल हुए पीएम मोदी
द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान कोई साधारण सम्मान नहीं है। यह दुनिया के केवल उन चुनिंदा नेताओं को दिया जाता है जिन्होंने वैश्विक शांति और सहयोग में बड़ी भूमिका निभाई हो। पीएम मोदी से पहले यह सम्मान महारानी एलिजाबेथ (ब्रिटेन), नेल्सन मंडेला (दक्षिण अफ्रीका के महान क्रांतिकारी और नेता), किंग अब्दुल्ला (जॉर्डन), सम्राट अकिहितो (जापान), महारानी मैक्सिमा (नीदरलैंड) को मिल चुका है।
Also Read: Lucknow News: नवनिर्मित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का एके शर्मा ने किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

