बेगूसराय को मिली बड़ी सौगात, PM मोदी ने 6-लेन सिमरिया पुल का किया उद्घाटन
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिन के बिहार दौरे के दौरान आज बेगूसराय के सिमरिया पहुँचे। यहाँ उन्होंने नवनिर्मित औंटा-सिमरिया पुल को जनता को समर्पित किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ मौजूद थे।
पुल का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 6-लेन वाले इस पुल पर रोड शो किया और वहाँ मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखा गया। स्थानीय महिलाओं ने गीत गाकर उनका खास स्वागत किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।
बेगूसराय के सिमरिया पुल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनोखी केमिस्ट्री नजर आई”@NitishKumar@narendramodi#एनडीए_का_नया_बिहार #Bihar #Begusarai pic.twitter.com/S8wXalHR8E
— Ashish Ranjan (@Aashishbihar) August 22, 2025
उत्तर-दक्षिण बिहार का सफर हुआ आसान
गंगा नदी पर बने इस पुल के शुरू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच का सफर बहुत आसान हो जाएगा। यह पुल मोकामा के औंटा और बेगूसराय के सिमरिया को जोड़ता है। इस परियोजना की कुल लंबाई 8.15 किलोमीटर है और इस पर लगभग 1,871 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
पीएम मोदी ने गयाजी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस पुल का शिलान्यास करने का मौका मिला था और आज इसका लोकार्पण करने का सौभाग्य भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुल सिर्फ दो शहरों को नहीं, बल्कि पूरे उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ेगा, जिससे लोगों का समय और सफर दोनों बचेगा।
Also Read: सिद्धार्थनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में दो चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

