PM मोदी ने किया नमो भारत और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन, दिल्ली का सफर अब सिर्फ 55 मिनट में

Meerut News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में नमो भारत (RRTS) और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस उद्घाटन के साथ ही भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जहाँ एक ही ट्रैक पर हाई-स्पीड रीजनल ट्रेन और लोकल मेट्रो दोनों दौड़ेंगी।

यह प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना है। एक ही पटरियों और स्टेशनों का इस्तेमाल लंबी दूरी की नमो भारत और शहर के भीतर चलने वाली मेरठ मेट्रो दोनों के लिए किया जाएगा।

नमो भारत: यह ट्रेन दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ को हाई-स्पीड कनेक्टिविटी देगी।

मेरठ मेट्रो: यह शहर के भीतर लोगों को जाम से राहत दिलाते हुए सुगम सफर कराएगी।

छात्रों के साथ पीएम का सफर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत किया। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने खुद मेट्रो में सफर किया और वहां मौजूद छात्रों से बातचीत कर उनका अनुभव जाना। पीएम ने इस प्रोजेक्ट को आधुनिक भारत की नई पहचान बताया।

ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन की ताकत का अंदाजा लग गया था। 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली नमो भारत ने सराय काले खां (दिल्ली) से मेरठ के बेगमपुल तक का सफर बिना रुके महज 39 मिनट में पूरा किया। स्टॉपेज के साथ यह दूरी अब लगभग 55 मिनट में पूरी होगी। दिल्ली से मेरठ के बीच कुल 13 स्टेशन होंगे, जिनमें से दो अंडरग्राउंड बनाए गए हैं।

Also Read: मन की बात में पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट और ठगी पर देशवासियों को किया अलर्ट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.