इजरायल में पीएम मोदी ने होलोकॉस्ट पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति हर्जोग के साथ लगाया एक पेड़ मां के नाम

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इजरायल दौरे के दूसरे दिन इतिहास की क्रूरता को याद करते हुए उन लाखों यहूदियों को नमन किया, जिन्होंने नाजी शासन के दौरान अपनी जान गंवाई थी। इसके साथ ही उन्होंने इजरायली राष्ट्रपति के साथ मिलकर पर्यावरण और रिश्तों की मजबूती का संदेश भी दिया।

पीएम मोदी यरूशलम स्थित ‘याद वाशेम’ (वर्ल्ड होलोकॉस्ट रिमेम्बरेंस सेंटर) पहुंचे। यह उनका यहाँ का दूसरा दौरा था। उन्होंने नरसंहार के पीड़ितों की याद में बने ‘बुक ऑफ नेम्स’ हॉल का दौरा किया और वहां पुष्पांजलि अर्पित की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा अतीत के अन्याय के खिलाफ खड़े होने और एक बेहतर व शांतिपूर्ण दुनिया बनाने के साझा संकल्प की याद दिलाता है।

मेमोरियल के बाद पीएम मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति हर्जोग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत प्रेसिडेंशियल गार्डन में एक पौधा लगाया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति हर्जोग को जल्द भारत आने का न्योता भी दिया। दोनों के बीच शिक्षा, स्टार्टअप, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई।

नेतन्याहू ने कहा- आप मित्र नहीं, भाई हैं

इससे पहले बुधवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया था। नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दुनिया का महान नेता बताते हुए उन्हें अपना सच्चा मित्र और भाई करार दिया। दोनों के बीच की करीबी और प्रसिद्ध ‘मोदी हग’ (गले मिलना) की चर्चा इजरायली संसद नेसेट में भी हुई।

Also Read: AI का खौफ, IT शेयरों में हाहाकार! फरवरी में निवेशकों के 1 लाख करोड़ राख

Get real time updates directly on you device, subscribe now.