पीएम मोदी ने धार से की स्वस्थ नारी सशक्त परिवार समेत कई अभियानों की शुरुआत
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के धार में पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया। इसी मंच से उन्होंने कई महत्वपूर्ण अभियानों की भी शुरुआत की, जिनमें स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, आदि कर्मयोगी अभियान और सुमन सखी चैटबॉट शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश की सुरक्षा और बढ़ते आत्मविश्वास का जिक्र किया। उन्होंने कहा, हमने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया। हमारे बहादुर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। उन्होंने कल की घटना का जिक्र करते हुए कहा, एक आतंकी रो-रोकर अपना हाल बता रहा है। यह नया भारत है, जो किसी की परमाणु धमकियों से नहीं डरता।
"विकास का विशेष उपहार…"
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज सिंगल क्लिक के माध्यम से धार जिले के भैंसोला में PM MITRA Park का शिलान्यास किया। इससे प्रदेश के कपास कृषक सशक्त तथा तीन लाख प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा।#PMMitraParkInMP #HappyBdayPMModi… pic.twitter.com/2fXNSaxyv5
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) September 17, 2025
पीएम मोदी ने बताया कि आज के आयोजन का मुख्य केंद्र नारी शक्ति है। उन्होंने कहा कि धार से शुरू हुआ स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान पूरे देश की माताओं और बहनों को लाभ पहुँचाएगा। यह अभियान स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिलाओं को मदद देगा। इसके साथ ही, उन्होंने आदि कर्मयोगी अभियान की भी शुरुआत की, जो आदिवासी समाज को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम करेगा।
रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती के दिन देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पार्क भारत के टेक्सटाइल उद्योग को एक नई ऊर्जा देगा, किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिलेगा, और बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने लोगों से इन अभियानों में जुड़कर समाज को सशक्त बनाने में मदद करने की अपील भी की।
Also Read: Varanasi News: स्वामी प्रसाद मौर्य का हुंकार, बोले- बीजेपी की नीतियों से जल रहा है देश-प्रदेश

