पीएम मोदी ने लॉन्च की सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार, भारत बनेगा ग्लोबल हब

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद के हंसलपुर में सुजुकी मोटर के प्लांट में कंपनी की पहली वैश्विक इलेक्ट्रिक कार, ‘ई-विटारा’ को हरी झंडी दिखाई। इस लॉन्च के साथ, भारत अब सुजुकी के इलेक्ट्रिक वाहनों का वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बन जाएगा।

यह ऐतिहासिक कदम भारत को हरित परिवहन का एक बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा संकेत है। साथ ही, यह ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी योजनाओं को भी मजबूत करेगा।

भारत में ही बनेंगी 80% से ज्यादा बैटरियाँ

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के घरेलू उत्पादन की भी शुरुआत की। यह प्लांट तोशिबा, डेंसो और सुजुकी का एक संयुक्त उद्यम है। यह पहल भारत को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्लांट के शुरू होने से अब 80 प्रतिशत से ज़्यादा बैटरियों का निर्माण भारत में ही किया जाएगा। यह देश में स्वच्छ ऊर्जा और नवाचार को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा।

Also Read: हिजबुल्लाह ने हथियार छोड़ने से किया इनकार, कहा- ये हमारी सुरक्षा और सम्मान के लिए ज़रूरी हैं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.