पीएम मोदी 5 देशों की यात्रा पर रवाना, ब्रिक्स सम्मेलन में भी लेंगे हिस्सा

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (2 जुलाई, 2025) को पांच देशों की महत्वपूर्ण यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे में वह घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया जाएंगे। इस यात्रा का एक अहम पड़ाव ब्राजील में होने वाला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भी होगा, जिसमें पीएम मोदी शिरकत करेंगे।

तीन दशकों बाद किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा

अपनी इस बहुराष्ट्रीय यात्रा के पहले चरण में, प्रधानमंत्री मोदी 2 से 3 जुलाई तक घाना में रहेंगे। यह खास बात है कि पिछले तीन दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली घाना यात्रा है। घाना में, पीएम मोदी वहां के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक, ऊर्जा और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर खास चर्चा होगी।

यात्रा पर निकलने से पहले, बुधवार (2 जुलाई 2025) को पीएम मोदी ने कहा कि भारत उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग के लिए ब्रिक्स को एक महत्वपूर्ण मंच मानता है और इसके लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया, हम मिलकर एक अधिक शांतिपूर्ण, समतापूर्ण, न्यायसंगत, लोकतांत्रिक और संतुलित बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

त्रिनिदाद एवं टोबैगो का दौरा क्यों है अहम

प्रधानमंत्री मोदी के लिए त्रिनिदाद एवं टोबैगो का दौरा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से काफी मायने रखता है। इस कैरिबियाई देश में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी है, जो 19वीं सदी में भारत से गए प्रवासियों के वंशज हैं। यह भारतीय डायस्पोरा, भारत और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के बीच एक मजबूत सांस्कृतिक सेतु का काम करता है।

Also Read: बदायूं: पूर्व भाजपा नेता और भाई पर 50-50 हजार का इनाम, STF भी तलाश में, जानिए पूरा मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.