पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा तंज, बोले- दुनिया जानती है आप पहले से नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी
Meerut News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ की धरती से कांग्रेस पार्टी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। पीएम मोदी ने दिल्ली में आयोजित ग्लोबल एआई समिट के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को गंदी और नंगी राजनीति करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीति चमकाने के लिए देश के गौरव को पूरी दुनिया के सामने नीचा दिखा रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में भारत ने दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट की मेजबानी की, जिसमें 80 से ज्यादा देशों के दिग्गज शामिल हुए। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात थी, लेकिन कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम को भारत की यह कामयाबी हजम नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जब देश को विकसित बनाने के लिए हर भारतीय मेहनत कर रहा है, तब कांग्रेस इसे पटरी से उतारने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। pic.twitter.com/eqsB4CMtoK
— Smriti Z Irani (@smritiirani) February 22, 2026
समिट के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा बिना शर्ट के किए गए विरोध प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूँ कि देश तो जानता ही है कि आप पहले से ही नंगे हो चुके हो, फिर विदेशी मेहमानों के सामने कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ गई?
पीएम ने अफसोस जताते हुए कहा कि यह समिट बीजेपी का नहीं बल्कि पूरे देश का कार्यक्रम था। विदेशी मेहमानों के सामने इस तरह की मर्यादाहीन हरकत करना बेहद शर्मनाक है और हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस नेता इस पर शर्मिंदा होने के बजाय बेशर्मी दिखा रहे हैं।
महिला सांसदों को आगे करने से कोई पीएम नहीं बनता
प्रधानमंत्री ने नाम लिए बिना कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल महिला सांसदों को आगे करके या सीटों पर कब्जा करके कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। उन्होंने कांग्रेस को देश के विकास के रास्ते में एक बोझ बताया।

