जोहान्सबर्ग G20 में पीएम मोदी ने ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं के साथ IBSA बैठक में लिया हिस्सा

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जोहान्सबर्ग में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (IBSA) नेताओं की बैठक में भाग लिया। इस महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए तीनों देशों के सहयोग और प्रतिबद्धता को बढ़ाने पर चर्चा की।

पीएम मोदी के साथ इस बैठक में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा और दक्षिण अफ्रीका के प्रेसिडेंट सिरिल रामाफोसा भी मौजूद थे। वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका ही आईबीएसए की अध्यक्षता कर रहा है।

PM Modi IBSA meeting

तीन महाद्वीपों के तीन लोकतंत्र

विदेश मंत्रालय के अनुसार, आईबीएसए एक अनूठा मंच है जो तीन अलग-अलग महाद्वीपों के तीन बड़े लोकतंत्रों और बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाता है, जो कई समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इस समूह को औपचारिक रूप देकर आईबीएसए डायलॉग फोरम नाम दिया गया है।

विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध विभाग के सचिव सुधाकर दलेला ने बैठक से पहले जानकारी दी कि आईबीएसए सहयोग के तीन मुख्य स्तंभों पर काम करता है।

राजनीतिक कोऑर्डिनेशन (Political Coordination): वैश्विक मुद्दों पर समन्वय स्थापित करना।

त्रिपक्षीय कोऑपरेशन (Tripartite Cooperation): पीपल-टू-पीपल कॉन्टैक्ट सहित आपसी सहयोग को बढ़ाना।

ग्लोबल साउथ के लिए साझा प्रयास: आईबीएसए फंड के माध्यम से भोजन और भूख जैसे मामलों में ग्लोबल साउथ के देशों की मदद करना।

दलेला ने बताया कि यह बैठक, हालांकि जी-20 समिट के दौरान हो रही है, एक संक्षिप्त और महत्वपूर्ण मीटिंग थी। तीनों नेताओं ने हाल के दिनों में सहयोग के इन तीन स्तंभों के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने याद दिलाया कि इसी साल सितंबर में, न्यूयॉर्क में यूएनजीए के दौरान, आईबीएसए के विदेश मंत्रियों ने भी मुलाकात की थी।

Also Read: Lucknow News: दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव में बोले सीएम योगी, धर्म केवल पूजा नहीं, जीने की कला है

Get real time updates directly on you device, subscribe now.