7 साल बाद चीन पहुंचे पीएम मोदी, SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात साल बाद पहली बार चीन की यात्रा पर हैं। वह यहां शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात करेंगे।

जापान की अपनी यात्रा खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को चीन के तियानजिन शहर पहुंचे। जापान में उन्होंने परिवहन, अंतरिक्ष और व्यापार जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया।

शी जिनपिंग से होगी खास मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी चीन में 1 सितंबर तक रहेंगे। इस दौरान उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। माना जा रहा है कि दोनों नेता भारत-चीन के बीच आर्थिक संबंधों की समीक्षा करेंगे और इन्हें और बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

यह दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि हाल ही में अमेरिका ने भारत पर 50% का नया टैरिफ लगाया है, जिससे भारत की चिंताएं बढ़ी हैं। ऐसे में एससीओ शिखर सम्मेलन में होने वाली चर्चाएं काफी मायने रखती हैं।

Also Read: Varanasi News: काशी के लालबाग के राजा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, बांटे गए पौधे और कपड़े के थैले

Get real time updates directly on you device, subscribe now.